भोपाल-निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद रिक्त हुई थी।
दरअसल, राजेंद्र भारती को आर्थिक अनियमितता से जुड़े एक बेहद पुराने मामले में अदालत ने तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। उन्होंने इस निर्णय को न्यायालय में चुनौती दी है, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। इसी बीच अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव का ऐलान का दिया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर दतिया में उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। इसके बाद 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath