मप्र-मानसून सत्र में पेश होगा यूसीसी बिल

भोपाल-जिले के जगदीशपुर में आज रविवार 19 जुलाई को विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें मुख्य रूप से समान नागरिक संहिता को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि भावी पीढ़ी भोपाल का सही इतिहास समझें, इसको वाकिफ करवाने के लिए जगदीशपुर में यह कैबिनेट की गई है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि क्या राम क्या रहीम सभी को बराबर का अधिकार देने जा रहे है। 22 मई 2026 को समान नागरिक संहिता को पब्लिक में लॉन्च किया गया। प्रदेशभर से 10 लाख लोगों के सुझाव मिले। इसमें 80 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं ने कहा UCC लागू होना चाहिए। जबकि 40 प्रतिशत पुरुषों ने भी इसका सपोर्ट किया।

उन्होंने आगे कहा कि 3 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे गए। 94 प्रतिशत लोगों ने माना की कानून लागू होना चाहिए। मध्यप्रदेश चौथा राज्य बना जहां समान नागरिक कानून लागू होगा। विधानसभा मानसून सत्र में लाने से पहले कैबिनेट में UCC पर मुहर लगाई दी है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह समान नागरिक कानून 1961 में पहले गोवा में लागू किया गया। फिर 2025 में उतराखंड, 2026 में गुजरात में लागू किया गया। असम विधानसभा में इस कानून को पारित करने की पहल की गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493