MP: जमीन अधिग्रहण के विरोध में ट्रैक्टर लेकर निकले किसान

भोपाल-इंदौर-देवास वेस्टर्न रिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के बदले चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को किसानों और करणी सेना परिवार का भोपाल कूच शिप्रा चौराहे पर रुक गया। ट्रैक्टरों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए निकले किसानों को पुलिस और प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उनके अनुसार, इस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए। घटना के बाद प्रदर्शनकारी बरलाई जागीर में धरने पर बैठ गए और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

करणी सेना परिवार के इंदौर जिला अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रभावित किसान पिछले तीन सालों से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। इस दौरान करीब 50 ज्ञापन सौंपे गए लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उनका कहना है कि किसान अपनी बात मुख्यमंत्री तक शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचाने के लिए भोपाल जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493