अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, 1991 बैच के हैं वरिष्ठ IAS अधिकारी

भोपाल-आईएएस अशोक वर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

बुधवार को मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक फेरबदल को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. इस आदेश में वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक वर्णवाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मध्य प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है. वे मौजूदा मुख्‍य सच‍िव अनुराग जैन की जगह लेंगे.

वहीं, मध्‍य प्रदेश के वर्तमान मुख्‍य सचिव 1989 बैच के आईएएस अध‍िकारी अनुराग जैन को अब नीति आयोग का नया CEO बनाया गया है. उनका मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है. वे 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493