दतिया उपचुनाव में 71.4 फीसदी वोटिंग

भोपाल-दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग हो चुकी है। शाम 6 बजे तक वोटर टर्नआउट 71.4 फीसदी रहा। ये पिछली बार से करीब 9 प्रतिशत कम है। यहां कांग्रेस के घनश्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी से है। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

इससे पहले मतदान के दौरान कांग्रेस ने सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग की शिकायत की। पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। इस पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जब हारती है तो आरोप लगाती है। ये उनकी हताशा-निराशा का परिचय है।

दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 20 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद खाली हुई है। 2023 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 80.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारती ने बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोट से हराया था। भारती को 88977 जबकि नरोत्तम को 81235 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर नोटा को 1452 मत हासिल हुए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493