कांवड़ यात्रा के चलते उप्र में बंद रहेंगे स्कूल .

लखनऊ-गाजियाबाद के नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल 4 अगस्त से 12 अगस्त (कुल 9 दिन) तक बंद रहेंगे. लेकिन, ऑनलाइन क्लास चलेंगी. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है. गाजियाबाद प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में स्कूल बंद रखने का ये फैसला किया है. कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर में कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. इससे गाजियाबाद में ट्रैफिक भी प्रभावित होगा और स्कूल संचालन संभव नहीं होगा.

गाजियाबाद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित और मदरसा बोर्ड की ओर से संचालित स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूलों पर ये लागू होगा

प्रशासन का मानना है कि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल बंद रहने से बड़ी संख्या में निजी वाहन और स्कूल बसें सड़कों पर नहीं उतरेंगी. इससे गाजियाबाद में कांवड़ मार्गों पर यातायात संचालन आसान होगा. साथ ही श्रद्धालुओं को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493