रिकी के ग्रैमी जीतने पर भारत को गर्व : ददलानी

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संगीतकार विशाल ददलानी

ने कहा कि भारतीय संगीतकार रिकी केज का ग्रैमी जीतना भारत के लिए गर्व की बात है।

ददलानी ने अपने साथी शेखर रावजियानी के साथ मिलकर ‘तू मेरी’ और ‘देसी गर्ल’ जैसे गानों की धुन बनाई है। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने विचार साझा किए।

ददलानी ने लिखा, “बेंगलुरू के संगीतकार रिकी केज को उनके एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम का ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। भारत को उन पर गर्व है।”

केज ने दक्षिणी अफ्रीकी संगीतकार वाउटर केलरमैन के साथ मिलकर एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ पर काम किया है, जिसे रविवार रात लॉस एंजेलिस में आयोजित 57वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्ड्स में पुरस्कृत किया गया।

एल्बम की आधिकारिक वेबसाइट इसे ‘सच्चा वैश्विक प्रयास’ बताया, जो दो संस्कृतियों से प्रेरणा लेती है।

इस साल ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली दूसरी भारतीय नीला वास्वानी हैं, जिन्हें बेस्ट चिल्ड्रेंस एल्बम श्रेणी में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई की किताब ‘आई एम मलाला : हाउ वन गर्ल स्टुड अप फॉर एज्युकेशन एंड चेंज्ड द वर्ल्ड’ के संगीत रूपांतरण के लिए पुरस्कृत किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493