नई दिल्ली–NCR में सोमवार (24 अगस्त) को मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया. राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलीं, जिससे सड़क यातायात से लेकर हवाई सेवाओं तक पर असर पड़ा. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई जगह बारिश दर्ज की गई.
खराब मौसम का सबसे बड़ा असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला. बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली आने वाली 12 उड़ानों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया. इनमें IndiGo, Air India, SpiceJet और अन्य एयरलाइंस की फ्लाइट्स शामिल हैं. यात्रियों को मौसम की स्थिति और उड़ान के नए अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मानसून की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दोनों जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज बारिश के दौरान सड़क यातायात, जलभराव और स्थानीय स्तर पर दूसरी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
dharmpath.com dharmpath