नई दिल्ली-मौसम विभाग ने कल शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को यूपी, बिहार और दिल्ली समेत देश के 22 राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है. इतना ही नहीं IMD ने अनुसार मूसलाधार बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं की वजह से बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं, इसलिए प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले.
बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं पूर्वी भारत के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं, इसके साथ कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. हरियाणा और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विचोभ एक्टिव है. दिल्ली में 28 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दिल्ली में 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यानी दिन में गर्मी और उमस के बीच बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
dharmpath.com dharmpath