नेपाल में 26 अगस्त को आए विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया है. नेपाल के डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, मंगलवार (1 सितंबर) तक मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1066 हो गया है. इनमें नेपाल में 1050 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है. 4400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. इस बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है. डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है.
- इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी सबसे ज्यादा प्रभावित कुछ इलाकों से संपर्क नहीं हो पाया है. सड़कें और पुल टूटने से राहत और बचाव टीमों की पहुंच मुश्किल बनी हुई है. UN की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित करीब 22 हजार बच्चों में से 2,600 को गंभीर कुपोषण का इलाज चाहिए.
dharmpath.com dharmpath