iPhone 18 Pro: 9 सितंबर को लांच होगा iphone 18

एप्पल ने इस साल के इवेंट के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है। इस बार इवेंट का नाम मजेदार अंदाज में “सरप्राइज एंड शाइन” रखा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस बार अपने आईफोन की पूरी लाइनअप एक साथ लॉन्च करने के बजाय इसे दो हिस्सों में पेश कर सकता है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और एप्पल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा पहला फोल्डेबल आईफोन इस इवेंट के मुख्य आकर्षण हो सकते हैं।

वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी पीढ़ी का iPhone Air वसंत 2027 तक इंतजार कर सकते हैं। यानी इस साल सितंबर का इवेंट लगभग पूरी तरह प्रो मॉडल्स के नाम रह सकता है। आइए जानते हैं iPhone 18 Pro सीरीज के बारे में अब तक सामने आई जानकारी।

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो इस बार एप्पल बहुत बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।

दोनों फोन में एल्युमिनियम फ्रेम और पीछे बड़ा कैमरा प्लेटो बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, लीक हुए डमी यूनिट्स से संकेत मिलता है कि कैमरा बंप इस बार थोड़ा मोटा हो सकता है।

फोन की कुल मोटाई भी थोड़ी बढ़ सकती है। इसकी वजह बड़ी बैटरी और नया कूलिंग सिस्टम बताया जा रहा है। फ्रंट की बात करें तो एप्पल Dynamic Island को छोटा करने पर काम कर रहा है। हालांकि, अलग-अलग लीक में इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा सबसे बड़े अपग्रेड में से एक हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल एक वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा टेस्ट कर रहा है। इससे लेंस यह तय कर सकेगा कि कितना प्रकाश अंदर जाना चाहिए। इस तकनीक से कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने और फोटो में बैकग्राउंड ब्लर यानी डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा नियंत्रण मिलने की उम्मीद है।

फोन में बड़े अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस और नया स्टैक्ड इमेज सेंसर भी मिल सकता है। इससे डायनेमिक रेंज बेहतर होने और तस्वीरों में नॉइज कम होने की उम्मीद है। एक टेली कन्वर्टर एक्सेसरी की भी चर्चा है, जो नए कैमरा हार्डवेयर के साथ काम कर सकती है। हालांकि, इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जूम के मामले में भी दोनों प्रो मॉडल्स में अंतर देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro Max में 6x ऑप्टिकल जूम मिलने की उम्मीद है, जबकि छोटे Pro मॉडल में 5x जूम दिया जा सकता है।दोनों फोन में ट्रिपल 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और 18 मेगापिक्सल Center Stage फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरा कंट्रोल बटन में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493