लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गायक निक जोनास का कहना है कि हर दिन वेलेंटाइन डे है। वह ओलिविया कल्पो के साथ डेट कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, जोनास ने वेलेंटाइन डे की अपनी योजना को साझा करते हुए कहा, “इस पर काम कर रहा हूं। मैं असल में ब्रिटेन जा रहा हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड भी इस दौरान उनके साथ होंगी।
जोनास ने कहा, “मुझे लगता है कि वह भी मेरे साथ होंगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। उनका बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “लेकिन यह सिर्फ एक दिन नहीं होता। वेलेंटाइन डे हर दिन होता है।”
dharmpath.com dharmpath