PM मोदी का आज का शो : बुक माइ शो पर एक घंटे में सभी टिकटें बुक

वडोदरा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 सितंबर) गुजरात दौरे पर होंगे. यहां वह विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद एक पब्लिक इवेंट को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह सार्वजनिक कार्यक्रम इसलिए भी खास है इस बार इसमें भाग लेने वाले लोगों को अपनी बुकिंग बुकमाइशो के जरिए करनी पड़ी. यह पहली बार है, जब पीएम मोदी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए ऐसे किसी कमर्शियल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग की गई. हालांकि इस कार्यक्रम में आने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है . ये बुकिंग बिल्कुल फ्री है .

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया और जैसे ही इस प्लेटफॉर्म पर इस कार्यक्रम की बुकिंग शुरू हुई करीब एक घंटे में ही सभी टिकट बुक हो गए, जबकि 42000 अन्य लोगों को यहां वेटिंग में रखा गया है.

इस कार्यक्रम को आयोजक वडोदरा नगर निगम (VMC) ने इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन के मकसद से इस प्राइवेट टिकट प्लेटफॉर्म को यह जिम्मेदारी दी थी. इस कार्यक्रम का नाम ‘नमो फॉर विकसित भारत’ है, जो मंगलवार को महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी पवेलियन में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री को सुनने के लिए इस कार्यक्रम में नागरिक, छात्र, प्रोफेशनल्स, शिक्षक, एंटरप्रेन्योर, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सिविल सोसायटी के लोग एक प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी को सुनने के लिए मौजूद होंगे.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493