लखनऊ-उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी के भीतर चल रहा राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने पहले बड़े भतीजे आकाश आनंद पर भरोसा जताया। उन्हें राजनीतिक उत्तराधिकारी तक घोषित कर दिया। लेकिन, पिछले तीन वर्षों में तीन बार बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद को तीन बार तमाम पदों से हटा भी दिया। अब उन्होंने कहा है कि BSP में उनके भतीजों को कभी पद नहीं दिया जाएगा।
मायावती ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनके भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे को बसपा में रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस तरह उन्होंने अपने सभी भतीजों को बसपा में कोई पद से साफ इनकार कर दिया है और उन्होंने इसे अपना अंतिम फैसला बताया है। लेकिन दिलचस्प यह है कि भतीजों से मोहभंग के बीच उन्होंने भतीजी दीपिका आनंद को एंट्री का हक दिया है। वह भी आनंद कुमार की ही बेटी हैं, जो मायावती के भाई हैं और लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं।
मायावती ने लिखा, ‘यदि आगे चलकर मेरे साथ रहते हुए आनन्द कुमार को मेरी मदद के लिए किसी और सदस्य की भी जरूरत पड़ती है तो फिर वह अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनंद को साथ ले सकते हैं। उसकी ईमानदारी, वफादारी व कार्य क्षमता आदि को देखकर पार्टी में उसे अपनी खुद की जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।’
dharmpath.com dharmpath