न्यूयॉर्क-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव) ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले एक बिल को 262-159 मतों से पारित कर दिया है.यह बिल ट्रंप प्रशासन को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले पाँच सबसे बड़े ख़रीदार देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है.इन देशों में भारत भी शामिल है. आधिकारिक तौर पर इसे लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशा एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 के नाम से जाना जाता है.
इसके तहत चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान भी संभावित रूप से निशाने पर आ सकते हैं. यह बिल पहले ही सीनेट में भारी बहुमत से पारित हो चुका है, इसलिए अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा.
dharmpath.com dharmpath