PM मोदी के बर्थडे पर रोशन हुआ Burj Khalifa

दुबई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) जन्मदिन है. दुनिया भर से प्रधानमंत्री मोदी को 76वें जन्मदिन की बधाई मिल रही है. मगर एक बधाई इन सबमें खास है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा भी प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर रोशनी से जगमगा उठा. बुर्ज खलीफा पर PM मोदी की तस्वीर के माध्यम से खास संदेश दिया गया. दुबई के समाजसेवी बू अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बू अब्दुल्ला ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मद‍िन पर रोशनी से जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीड‍ियो शेयर किया.

डॉ. अब्दुल्ला ने पोस्‍ट में बताया क‍ि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों, भारतीय तिरंगे और ‘जन्मदिन मुबारक’, ’76 वर्ष’, ‘सेवा ही संकल्प है’ और ‘इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन’ जैसे संदेशों से जगमगा उठी जिसे डाउनटाउन दुबई में हजारों लोगों ने देखा. उन्‍होंने कहा क‍ि यह सम्मान सिर्फ जन्मदिन की शुभकामना नहीं है, बल्कि कई महत्वपूर्ण बातों का प्रतीक भी है. यह उन गहरे संबंधों को दर्शाता है जो आपसी सम्मान, साझा विकास और भाईचारे की भावना पर आधारित हैं. यह रिश्ता UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493