राहुल गांधी ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा

नई दिल्ली-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (24 सितंबर) को चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भारत की चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश के शीर्ष पर हैं.

राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘हमारे पास इस बात को पूरी तरह साबित करने के लिए पर्याप्त जानकारी है.’उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को ‘सरकारी गवाह बन जाना चाहिए.’ इसके जरिए गांधी का आशय था कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस बात से वाकिफ हैं कि मोदी और शाह उन्हें और चुनाव आयोग को जनता की जांच-पड़ताल से बचा रहे थे. ऐसे में वह कथित चुनावी हेरफेर के संबंध में सबूत दे सकते हैं.

गांधी ने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हम 1947 के बाद कभी नहीं रहे. हमारे चुनाव बुनियादी तौर पर ध्वस्त हो चुके हैं, हमारा वोट छीन लिया गया है.’

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस कथित साजिश का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव से जुड़ी कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है. यह भारत के संविधान पर हमला है.’

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘भारत में ऐसा कोई भी व्यक्ति, जो सही ढंग से सोचता-समझता है, इस बात पर संदेह नहीं करता कि देश की चुनावी और संस्थागत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है.’गांधी ने उन लोगों की एक सूची भी जारी की, जिन्हें उनकी पार्टी भारत में ‘लोकतंत्र को नष्ट करने’ के लिए जिम्मेदार मानती है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493