ढाका, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के सिलहट राज्य में एक अस्पताल में सात बच्चों की मौत हो गई। मौत के कारण का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार पत्र डेलीस्टार की रपट के अनुसार, उस्मानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सोमवार रात और मंगलवार तड़के के बीच सात बच्चों की मौत हो गई।
मृतकों के परिजन बच्चों की मौत का कारण चिकित्सकों की लापरवाही बता रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।
dharmpath.com dharmpath