झारखंड में चक्रवात ‘अर्णव’ का असर:भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल बंद

चाईबासा-मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर झारखंड के कोल्हान प्रमंंंडलल के जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित खतरे को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत उपायुक्तों के अनुमोदन व निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं में 28 और 29 अक्टूबर को पठन-पाठन पूरी तरह स्थगित रहेगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।
इसी प्रकार, सरायकेला-खरसावां जिले में भी जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर को सभी कोटि के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, जिन निजी विद्यालयों में पूर्व से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां प्रबंधन परीक्षा आयोजित करने को लेकर अपने स्तर पर स्वतंत्र निर्णय ले सकेगा।
इसके अलावा, विद्यार्थियों के लिए भले ही अवकाश घोषित किया गया हो, लेकिन सभी सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षकों को निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493