रोहित को भाई के साथ बनना है पुलिस वाला

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लगता है कि अभिनेता रोहित रॉय को अपने अभिनेता भाई रोनित रॉय के साथ एक फिल्म में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने का इंतजार है।

रोहित ने ट्विटर पर लिखा, “शायद किसी को एक ही फिल्म में रॉय बंधुओं को पुलिस की भूमिका में लेना चाहिए। आप क्या कहते हो रोनित बॉस रॉय।”

रोहित के बड़े भाई रोनित छोटे व बड़े दोनों पर्दो के सफल अभिनेता हैं। रोनित ने ‘अग्ली’ फिल्म में कड़क पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया, जबकि रोहित स्वयं भी टेलीविजन धारावाहिक ‘एंकाउंटर’ में इंसपेक्टर की भूमिका में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493