नारियल तेल रक्तचाप कम करने में सहायक

न्यूयार्क, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नारियल तेल का दैनिक आहार में इस्तेमाल रक्तचाप का स्तर सामान्य करने में सहायक हो सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि बैरोरिफ्लेक्स संवेदनशीलता में कमी रक्तचाप को कम करने में सहायक है।

ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ परैबा के शोधकर्ता व्लादिर डे एंड्राडे ब्रागा ने कहा, “नारियल के तेल का आहार में इस्तेमाल उच्च तनाव के उपचार में भी सहायक है।”

यह शोध चूहों पर किया गया और पाया गया कि नारियल तेल के सेवन से चूहों का वजन कम हो गया।

ब्रागा ने कहा, “हमारा अगला कदम यह पता करना होगा कि क्या मनुष्यों में भी यह विधि कारगर साबित होगी।”

उन्होंने कहा, “यह खोज वर्तमान समय में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि नारियल के तेल का सेवन खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है और स्वस्थ जीवनशैली के इच्छुक लोग भी नारियल के तेल को अपने आहार में शामिल करते हैं।”

यह अध्ययन जर्नल अप्लाइड फिजियोलॉजी, न्यूट्रीशन एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493