हासन की ‘उत्तम विलेन’ 2 अप्रैल को होगी प्रदर्शित

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘उत्तम विलेन’ दो अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।

इरोज इंटरनेशलन ने फिल्म के तेलुगू संस्करण सहित इसके प्रदर्शन के अधिकार खरीद लिए हैं।

फिल्म के निर्माता एन. लिंगुसामी ने एक बयान में कहा, “कमल हासन अभिनीत हमारी महत्वकांक्षी फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के लिए समकालीन भारतीय सिनेमा के सबसे ताकतवर और कामयाब नाम इरोज के साथ जुड़ने पर हमें गर्व है।”

तिरुपति ब्रदर्स के बैनर तले बनी ‘उत्तम विलेन’ का निर्देशन रमेश अरविंद ने किया है, जिसमें हासन ने आठवीं सदी के कलाकार और नए जमाने के सुपरस्टार की दोहरी भूमिका निभाई है।

फिल्म में एंड्रिया जेरेमियाह, पूजा कुमार, पावर्ती मेनन, पार्वती नैयर, उवर्शी, जयरामन, एम. एस. भास्कर, के. बालाचंदर और के. विश्वनाथ ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493