फराह ने अभिषेक के साथ खाना बनाया

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान ने पाक कला पर आधारित टेलीविजन शो ‘फराह की दावत’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फराह अपने शो की शुरुआत में ही अभिनेता अभिषेक बच्चन की पाक कला से प्रभावित नजर आईं।

पिछले दिनों टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ की मेजबान के रूप में नजर आ रही फराह जल्द ही पाक कला आधारित शो में टीवी पर दोबारा दिखाई देंगी, जिसके लिए उन्होंने बुधवार से शूटिंग शुरू भी कर दी है।

फराह ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके तीनों बच्चे उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन के नृत्य की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। फराह ने तस्वीर के साथ लिखा, “आज ‘फराह की दावत’ की शूटिंग शुरू हो गई.. शुक्रिया अभिषेक बच्चन, आप सचमुच अच्छे रसोइया हैं।”

टीवी शो ‘फराह की दावत’ कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा, जिसमें बॉलीवुड हस्तियां अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगी और इस दौरान फराह काम करवाने के लिए उनके सिर पर सवार होंगी।

शो के पहले प्रतिभागी अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा, “सोनू सूद, फराह खान ने बढ़िया चिकन बनाया।”

‘फराह की दावत’ का प्रसारण 22 फरवरी से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493