ल्युपिता के घर पर थी मेकअप की मनाही

लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री ल्युपिता न्योंगो कहती हैं कि एक समय था जब उन्हें मेकअप लगाने से मना किया गया था।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के अनुसार, ल्युपिता ने पत्रिका लकी के मार्च संस्करण को बताया कि उनके घर पर मेकअप लगाने की मनाही थी।

उन्होंने कहा, “मेरी मां ने अपनी पूरी जिंदगी में एक चुटकी भी मेकअप नहीं लगाया, यहां तक कि अपनी शादी में भी नहीं।”

ल्युपिता बताती हैं कि कभी-कभार जब उनकी मां घर पर नहीं होती थीं, तब उनकी आंटी उनका मेकअप कर देती थीं।

31 वर्षीया ल्युपिता ने कहा, “मेरा मां का रुख बेहद कड़ा था, जब मैं किशोरी थी और नई चीजों के साथ प्रयोग करना चाहती थी। लेकिन मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं, क्योंकि आज जब मैं आईने में खुद को बिना मेकअप के देखती हूं तो अच्छा लगता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493