संजय गुप्ता की अगली फिल्म की तैयारी

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी नई फिल्म ‘जज्बा’ पर पूरा ध्यान दे रहे फिल्मकार संजय गुप्ता का कहना है कि उनकी अगली फिल्म की पटकथा तैयार हो गई है।

संजय ने यह बात माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मुझे खुशी है कि मेरी अगली फिल्म की पटकथा तैयार हो गई है। उसके बाद मैं अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक को हाथ में लूंगा।”

मारधाड़ से भरपूर ‘जज्बा’ में ऐश्वर्य राय, इरफान खान और प्रिया बनर्जी जैसे नामचीन सितारे अभिनय कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493