इस्लामाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा भुट्टो ने शुक्रवार को ट्विटर पर घोषणा की है कि उनकी नई किताब ‘डेमोक्रेसी’ का लोकार्पण शनिवार को होगा।
इस्लामाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा भुट्टो ने शुक्रवार को ट्विटर पर घोषणा की है कि उनकी नई किताब ‘डेमोक्रेसी’ का लोकार्पण शनिवार को होगा।
‘डॉन’ की वेबसाइट के अनुसार, फतिमा की ओर से अचानक किए गए इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। भुट्टो के ट्विटर प्रशंसक उनकी किताब के मजमून के बारे कयास लगा रहे हैं।
फातिमा ने इससे पहले एक उपन्यास ‘द शैडो ऑफ द क्रीसेंट मून’ लिखी है, जो युद्ध और आतंक के बीच एक पाकिस्तानी परिवार के बिखरने की कहानी है और एक संस्मरण ‘सॉन्ग्स ऑफ ब्लड एंड सॉर्ड’ लिखी है, जिसमें उनके अपने खानदान का इतिहास है।
उनका एक कविता संग्रह भी प्रकाशित हुआ है।
उनके पिता मुर्तजा पूर्व प्रधान मंत्री जुल्फिकार भुट्टो के दूसरे बेटे थे।
dharmpath.com dharmpath