यमन गृहयुद्ध के कगार पर : संयुक्त राष्ट्र

सना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत जमाल बेनोमर ने चेतावनी दी है कि देश संभवत: गृह युद्ध के कगार पर है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के लिए उन्होंने सभी पक्षों को जवाबदेह होने का आरोप लगाया।

सना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत जमाल बेनोमर ने चेतावनी दी है कि देश संभवत: गृह युद्ध के कगार पर है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के लिए उन्होंने सभी पक्षों को जवाबदेह होने का आरोप लगाया।

अल जजीरा के मुताबिक, यमन पूरी तरह अराजकता की तरफ बढ़ता चला जा रहा है, क्योंकि उत्तर का सशस्त्र शिया ने सितंबर महीने में राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और केंद्र सरकार को दरकिनार कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को गुरुवार को संबोधित करते हुए बेनोमार ने कहा, “यमन एक चौराहे पर खड़ा है। देश या तो गृह युद्ध में फंस जाएगा और स्थिति बिगड़ जाएगी या राजनीतिक परिवर्तन काम करेगा।”

बेनोमार के बयान के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने परिषद के सामने एक चेतावनी जारी की जिसमें कहा गया है, “यमन हमारी आंखों के सामने तबाह हो रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खड़े होकर तमाशा नहीं देख सकता।”

बेनोमार ने यह भी चेतावनी दी कि यमन में अस्थिरता अल-कायदा के लिए फिर से खड़ा होने की परिस्थितियां पैदा कर रही है।

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सना में अपने दूतावास को बंद कर दिया है। इन देशों ने सुरक्षा चिंता का हवाला दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493