शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 290 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 289.83 अंकों की तेजी के साथ 29,094.93 पर और निफ्टी 93.95 अंकों की तेजी के साथ 8,805.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.89 अंकों की तेजी के साथ 28,888.99 पर खुला और 289.83 अंकों या 1.01 फीसदी तेजी के साथ 29,094.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,154.67 के ऊपरी और 28,835.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। एसबीआईएन (7.96 फीसदी), एमएंडएम (5.11 फीसदी), टीसीएस (3.08 फीसदी), कोल इंडिया (2.37 फीसदी) और विप्रो (2.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे गेल (3.69 फीसदी), भेल (3.12 फीसदी), ओएनजीसी (1.99 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.09 फीसदी) और इंफोसिस (0.82 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.95 अंकों की तेजी के साथ 8,741.50 पर खुला और 93.95 अंकों या 1.08 फीसदी तेजी के साथ 8,805.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,822.10 के ऊपरी और 8,729.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 78.84 अंकों की तेजी के साथ 10,740.95 पर और स्मॉलकैप 39.13 अंकों की तेजी के साथ 11,239.28 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.77 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.56 फीसदी), बैंकिंग (1.32 फीसदी), वाहन (1.08 फीसदी) और धातु (1.01 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टरों रियल्टी (0.95 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.16 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1445 शेयरों में तेजी और 1448 में गिरावट रही, जबकि 91 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493