रहमान के भतीजे का संगीत जगत में कदम

चेन्नई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता गायक-संगीतकार ए.आर. रहमान के भतीजे ई.आर. अजहर काशिफ तमिल गीत ‘काननलेय’ से अपना संगीत करियर शुरू कर रहे हैं। गीत का विमोचन शनिवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर हुआ।

अजहर ने एक बयान में कहा, “संगीत बचपन से मेरा जुनून है। मैं अक्सर अपने चाचा के स्टूडियो में संगीत धुनें सीखने जाता हूं। यह मेरी पहली संगीत वीडियो है और मेरे लिए यह एक बड़ा सपना है। रहमान चाचा और मेरे भाई जी.वी. प्रकाश की दुआएं मेरे साथ हैं।”

एकल गीत में जावेद अली व शरण्या श्रीनिवास की आवाज है। इसके संगीत वीडियो का निर्देशन अश्विन ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493