इस्लामाबाद, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके खैबर एजेंसी में शनिवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक पोलियो टीम पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी मिली।
समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, यह हमला उस समय किया गया, जब पोलियो कार्यकर्ता खैबर एजेंसी के लांदी कोटल तहसील में शिविर लगाने के लिए जा रहे थे। इस हमले में वाहन के चालक की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath