मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ‘फीयर फाइल्स’ जैसे धारावाहिक का निर्देशन कर चुके टेलीविजन निर्देशक सचिन अग्रवाल अब ‘गेम पैसा लड़की’ से बड़े पर्दे पर निर्देशन करेंगे। वह कहते हैं कि यह फिल्म रोमांस-रोमांच का वाजिब संगम है।
सचिन ने आईएएनएस को बताया, “मेरी फिल्म रोमांस व रोमांच का मेल है। यह महेश भट्ट की फिल्मों की तरह है। पहले भी रोमांस-रोमांच से भरपूर कई फिल्में आई हैं, लेकिन मेरी फिल्म इस शैली में एक चलन शुरू करने वाली होगी।”
वह कहते हैं कि ‘गेम पैसा लड़की’ इसकी स्टार पावर नहीं, बल्कि कहानी के बलबूते आगे बढ़ेगी।
फिल्म में जाकिर हुसैन, सेजल शर्मा, रंजीत और सीताराम पंचाल सहित अन्य कलाकार हैं। यह अप्रैल में रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath