इस्लामाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर पंद्रह आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचारपत्र ‘डॉन’ के अनुसार, आतंकवादियों ने संघ शासित कबायली इलाके खुर्रम एजेंसी में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 15 आतंकवादियों का मार गिराया। अन्य आतंकवादी अफगानिस्तान की ओर भाग निकले।
खुर्रम एजेंसी सर्वाधिक संवेदनशील कबायली इलाकों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath