मप्र भाजपा – सदस्यता अभियान में निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी जारी

imagesभोपाल- मप्र भाजपा का सदस्यता अभियान चुनाव के बाद अब तेज हो गया है.लेकिन इस कसावट में ढुल-मुल नीति अपनाने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी करने के निर्देश संगठन महा-मंत्री ने दिए हैं.मोर्चा के पदाधिकारियों को अधिकार मिलते ही सदस्यता के साथ निष्क्रिय सदस्यों की छुट्टी भी होना शुरू हो गयी है.

सबसे अधिक जिलाध्यक्षों को बाहर का रास्ता दिखाया है भाजपा महिला मोर्चा ने अभी तक 7 जिलाध्यक्षों को ये बाहर का रास्ता दिखा चुकीं हैं.किसान मोर्चा के चार जिलाध्यक्ष निकाले जा चुके हैं.भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष को ही नहीं खबर की उनके मोर्चे से नरसिंहपुर के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष से इस्तीफ़ा ले लिया गया है.

सदस्यता अभियान को लेकर संगठन महा-मंत्री अरविन्द मेनन ने कसावट बढ़ा दी है और निर्देश दिए हैं की जो भी कार्य न करें उन्हें बाहर कर दें.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493