मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 36.94 अंकों की तेजी के साथ 29,172.82 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.85 अंकों की तेजी के साथ 8,809.35 पर कारोबार करते दिखे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.19 अंकों की तेजी के साथ 29,136.07 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.20 अंकों की तेजी के साथ 8,811.55 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath