सैम, नाथन की बनेगी जोड़ी

लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘द वांटेड’ के पूर्व सदस्य नाथन साइक्स का कहना है कि उनके दिल में ब्रिटिश गायकों के प्रति अच्छी भावना है और वह संभवत: गै्रमी विजेता सैम स्मिथ के साथ एलबम पर काम कर सकते हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन’ के मुताबिक, साइक्स ने कहा, “मैं सैम स्मिथ, एड शीरन को काफी सुन रहा हूूं और एडीले के इस एलबम को लेकर आशावान हूं। इसलिए हां, हम मैं ब्रिटिश गायकों को लेकर बिल्कुल पक्षपाती हूं।”

साइक्स ने कहा कि अगर सभी चीजें ठीक रहती हैं तो वह स्मिथ के साथ कुछ गानों पर काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हमने स्टूडियों में गाना रिकार्ड करने पर बात की है और मुझे लगता है कि यह अगले साल होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493