‘इंफर्नो’ में दिखेंगे इरफान खान

लॉस एंजेलिस, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान एक अन्य हॉलीवुड फिल्म के साथ जुड़ गए हैं। इस बार वह रहस्य रोमांच फिल्म ‘इंफर्नो’ में टॉम हेंक्स और फेलिसिटी जोन्स के साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रपट के मुताबिक 2006 में आई ‘द डा विंची कोड’ और 2009 में आई ‘एंजिल्स एंड डिमोंस’ के बाद ‘इंफर्नो’ इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में 48 वर्षीय इरफान के अलावा फ्रांसीसी अभिनेता ओमर साई भी होंगे।

इस फिल्म की कहानी डेन ब्राउन द्वारा लिखे गए एक उपन्यास से ली गई है। इस फिल्म के माध्यम से रोन हॉवर्ड बतौर निर्देशक वापसी करेंगे और हेंक्स इसमें रॉबर्ट लेंगडन का किरदार अदा करते हुए दिखेंगे।

इरफान खान इसमें जेलर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई बीमारी की रोकथान करने वाले एक दल के प्रमुख का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

फिल्म ‘इंफर्नो’ 14 अक्टूबर, 2016 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493