अभिनेता अशरफउल के निधन से बॉलीवुड में शोक

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दीवार’, ‘पान सिंह तोमर’ व ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों में अपनी सारगर्भित भूमिकाओं के लिए याद किए जाने वाले अभिनेता अशरफ-उल-हक का मंगलवार रात एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें ‘फुकरे’ फिल्म के ‘स्मैकिया’ के रूप में जाना जाना जाता है।

उनके आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया है।

-मनोज बाजपेयी : यकीन नहीं होता कि हमारे अपने अशरफउल नहीं रहे। यह बेहद चौंकाने वाली बात है। वह हमेशा प्रिय मित्र, अच्छे इंसान व महान अभिनेता के रूप में याद किए जाएंगे।

-ऋचा चड्ढा : आत्मा को शांति मिले अशरफ। ‘फुकरे’ स्मैकिया के बिना वह नहीं हो सकती थी, जो है। आपकी कमी खलेगी।

-अली फजल : हमारी प्यारी फिल्म ‘फुकरे’ के अशरफ-उल हक उर्फ स्मैकिया। वह हमें छोड़ गए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार व बच्चों के साथ हैं। यह दिल तोड़ने वाली खबर है।

-फरहान अख्तर : ‘फुकरे’ में स्मैकिया की भूमिका निभाने वाले अशरफउल नहीं रहे। बहुत कम उम्र में चले गए। दुखद। उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।

-पुलकित सम्राट : ‘फुकरे’ के अशरफउल उर्फ स्मैकिया की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को हिम्मत मिले।

-रितेश सिद्धवानी : अशरफ के बारे में सुनकर धक्का लगा। उन्होंने ‘फुकरे’ में स्मैकिया की भूमिका निभाई। उनकी पत्नी व मासूम बच्चे को हिम्मत मिले। आत्मा को शांति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493