हुमा कुरैशी पर भाई को नाज

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शाकिब सलीम अपनी अभिनेत्री बहन हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बदलापुर’ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म में उनके वेश्या के किरदार पर उन्हें नाज है।

श्रीराम राघवन निर्देशित ‘बदलापुर’ 20 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसमें वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और यामी गौतम भी हैं।

शाकिब ने ट्विटर पर लिखा, “वरुण व नवाज ने कमाल की अदाकारी की है। हुमा कुरैशी तुमने मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ‘झिलमिल’ एक वेश्या है..जाइए इस शुक्रवार इसे देखिए। बाद में मुझे शुक्रिया कहना।”

शाकिब पिछली बार अमोल गुप्ते की फिल्म ‘हवा हवाई’ में नजर आए थे।

शाकिब और हुमा के हॉलीवुड फिल्म ‘ऑक्यूलस’ के हिंदी रीमेक में साथ काम करने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493