स्वाइन फ्लू के मामलों से निराश हूं : काजोल

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। देश में जानलेवा वायरस स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल दुखी हैं। उनका कहना है कि हाथ धोने की बुनियादी आदत अमल में लाने से इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

काजोल ने ट्विटर पर लिखा, “स्वाइन फ्लू के इतने ज्यादा मामलों को देखकर निराशा हुई है। हमेशा इलाज की बजाय बचाव बेहतर होता है। साबुन से नियमित रूप से हाथ धुलकर संक्रमण से बचा जा सकता है।”

काजोल लाइफब्वॉय के ‘हेल्प अ चाइल्ड रीच फाइव’ अभियान की समर्थक हैं। यह अभियान दुनियाभर में हाथ धुलने की आदत का प्रचार कर जागरूकता लाता है।

काजोल स्वयं भी दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में हैंड वाशिंग ब्रांड एंबेसडर के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में शिरकत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493