राम जेठमलानी ने लीना चंदावरकर को चूमा

Jethmalamiमुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने एक कार्यक्रम में बीते जमाने की अभिनेत्री लीना चंदावरकर का चुंबन लेते देखे गए। इससे पहले जेठमलानी ने बीते साल अभिनेता धर्मेद्र को चूमा था जिसके लिए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

दोनों लोग रेडियो क्लब में ‘हमलोग अवार्ड-2015’ के दौरान मिले थे। यहीं पर दिवंगत गायक किशोर कुमार की पत्नी और जेठमलानी ने एक दूसरे को चूम लिया। जेठमलानी और लीना के इस तरह से एक-दूसरे का अभिवादन करने के मामले ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया।

इस मामले ने हालांकि सुर्खियां तो नहीं बटोरी लेकिन इंटरनेट पर यह वायरल जरूर हो गया है, जहां पर कई लोग राम जेठमलानी की तुलना बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी से कर रहे हैं।

ट्विटर पर कुछ उपयोगकर्ताओं ने इस मामले पर ट्वीट किए हैं। अश्विन एस. कुमार ने लिखा : किस ऑफ लव के कार्यकर्ताओं को राम जेठमलानी से उनके अभियान से जुड़ने के लिए कहना चाहिए, है कि नहीं?

बैड गर्ल रे ने ट्विटर पर लिखा : बुरी लड़कियां राम जेठमलानी की तरह चुंबन लेती हैं।

एक अन्य उपभोक्ता भाष्कर देव ने लिखा : राम जेठमलानी संभवत: अगले इमरान हाशमी हैं, और यहां तक कि उनसे एक कदम आगे भी हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493