कोकांग की सुरक्षा के लिए म्यांमार सेना का अभियान शुरू

यंगून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के सुरक्षा बलों ने पश्चिमोत्तर राज्य शान में कोकांग क्षेत्र की राजधानी लौक्कई की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गो की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारिक रपट में दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक चिनश्वेहा-लौक्कई और कोनयांग-लौक्कई मार्गो के आस-पास सरकारी सुरक्षा बलों और म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (एमएनडीएए) के बीच हुई तीन झड़पों में एक सरकारी सैनिक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

एमएनडीएए ने लौक्कई पर कब्जा करने के प्रयास में सरकार के नियंत्रण वाले कुछ मुख्य मार्गो को बंद कर दिया है।

दोनों पक्षों के बीच चले एक सप्ताह लंबे संघर्ष के बाद म्यांमार सरकार ने कोकांग क्षेत्र में मार्शल लॉ लागू करते हुए मंगलावार को क्षेत्र में 90 दिन के लिए आपातकाल घोषित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493