विदेशी पूंजी भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 333.16 अरब डॉलर हो गया।

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 333.16 अरब डॉलर हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इसके पूर्व छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी पूंजी भंडार 2.32 अरब डॉलर बढ़कर 330.21 अरब डॉलर हो गया था।

आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक यानी विदेशी मुद्रा भंडार इस समीक्षाधीन सप्ताह में 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 307.25 अरब डॉलर हो गया।

इसके पहले छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.63 अरब डॉलर बढ़कर 304.95 अरब डॉलर हो गया था।

आरबीआई ने कहा है कि डॉलर में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा पर पाउंड स्टर्लिग, यूरो और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या गिरावट का असर पड़ता है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 66.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 1363 अरब डॉलर हो गया।

लेकिन समीक्षाधीन सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 51 लाख डॉलर घटकर 4.08 अरब डॉलर रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 20.18 अरब डॉलर पर स्थिर बना रहा। जबकि इसके पूर्व छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 80.53 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.18 डॉलर हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493