ऑस्कर में मां को साथ ले जाएंगे कूपर!

लॉस एंजेलिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रेडली कूपर ऑस्कर समारोह में अपनी प्रेमिका सूकी वाटरहाउस की जगह अपनी मां को साथ लेकर जा सकते हैं।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, कूपर पिछले साल अपने पार्टनर के साथ समारोह में गए थे। लेकिन इस बार उनके साथ समारोह में कौन जाएगा, इसका फैसला उन्होंने अब तक नहीं लिया है। समारोह रविवार को होना है।

समाचार-पत्र ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, वाटरहाउस ने एक पार्टी में अपने मित्रों से कहा, “मैं नहीं जानती कि मैं जा रही हूं या नहीं। ब्रेडली के साथ कौन जाएगा, इस बारे में फैसला उन्हें ही लेना है।”

कूपर को ‘अमेरिकन स्नाइपर’ फिल्म में नौसेना अधिकारी क्रिस कायली की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में नामित किया गया है।

कूपर वर्ष 2013 में ऑस्कर समारोह में मां को साथ ले गए थे। उस साल भी वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित थे, लेकिन डेनियल डे-लेविस ने बाजी मार ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493