पल्लवी ने नशे के दृश्य का लुत्फ उठाया

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में गंभीर और सख्त मां रागिनी पटेल का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी ने हाल ही में शो में नशे के दृश्य का खूब मजा लिया।

दृश्य में सर्दी कम करने के लिए रागिनी ब्रांडी पीती हैं, जिसका नशा उन्हें चढ़ जाता है।

पल्लवी ने एक बयान में कहा, “मुझे पहली बार पर्दे पर नशे की हालत का अभिनय करने का मौका मिला। नशे के दृश्यों की शूटिंग के दौरान मैंने पूरा मजा लिया। आमतौर पर मैं किरदार के लिए बहुत गंभीर अभिनय करती हूं, इसलिए निश्चित तौर पर यह मेरे लिए ताजगीभरा बदलाव था।”

क्या आपने इसके लिए कोई तैयारी की थी?

पल्लवी ने बताया, “मैंने इस दृश्य के लिए कोई खास तैयारी नहीं की थी, लेकिन मैंने अपने दोस्तों को कई बार नशे की हालत में देखा था, इसलिए मुझे पता था कि वे नशे में कैसा व्यवहार करते हैं। मैंने देखा है कि कैसे उनकी अवाज बदल जाती है और उनके बात करने और चलने का ढंग भी बदल जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493