‘फराह की दावत’ में मिका, अनु मलिक

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अपने गानों से लाखों लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाने गायक मिका सिंह और संगीतकार अनु मलिक नए टीवी शो ‘फराह की दावत’ में अपना पाक कौशल दिखाते नजर आएंगे।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों ने शो के एक एपिसोड की शूटिंग की है। शो की मेजबानी फिल्म निर्माता फराह खान कर रही हैं।

अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, बमन इरानी और सोनू सूद जैसे अभिनेता पहले ही फराह के सामने शानदार पकवान पेश कर चुके हैं।

कलर्स चैनल पर शनिवार से शुरू होने जा रहे शो ‘फराह की दावत में’ बॉलीवुड की जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493