न्यूयार्क, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस के पास एकर ऐसा कमरा है, जिसमें एक रहस्यमयी दरवाजा है। साथ ही इसमें जादुई चीजों की भरमार है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, नील ने टीवी टॉक शो ‘जिम्मी किम्मेल लाइव’ में बताया, “मेरे कमरे में एक रहस्यमयी दरजवाजा है और दीवार पर एक बड़ा सा जादुई पोस्टर और उसके बगल में एक जादूगर का छोटा पोस्टर है और उसकी एक आंख बटन है।”
नील ने आगे बताया, “आपको देखने से कुछ पता नहीं चलेगा, लेकिन जैसे ही आप बटन दबाएंगे, दरवाजा खुल जाएगा, जिसके अंदर जादुई चीजों की भरमार है। मुझे यह सब चीजें पसंद हैं और रहस्यमयी दवाजा भी।”
नील अपने जादुई कमरे में हालांकि अपने बच्चों हार्पर और गिडियोन को जाने नहीं देते हैं और दरवाजे का खुफिया बटन काफी ऊंचे पर लगा रखा है, ताकि वह बच्चों के पहुंच से दूर रहे।
dharmpath.com dharmpath