बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की जिजियांग नदी में नाव पलटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना चीन के हुनान प्रांत में शनिवार की शाम हुई, जब नदी के जियोगोंगकियाउ क्षेत्र में नाव पलट गई। नाव में 18 लोग सवार थे।
हालांकि, इस हादसे में नौ लोगों को बचा लिया गया लेकिन तीन लोगों की मौत हो गई है और छह अब भी लापता है।
बचाव कार्य चल रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath