कौन ले जाएगा ऑस्कर?

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। 87वें एकेडमी अवॉर्ड्स का रविवार रात को ऐलान होना है। निर्देशक और आलोचक अनुमान लगा रहे हैं कि कौन यह पुरस्कार जीत ले जाएगा।

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। 87वें एकेडमी अवॉर्ड्स का रविवार रात को ऐलान होना है। निर्देशक और आलोचक अनुमान लगा रहे हैं कि कौन यह पुरस्कार जीत ले जाएगा।

गुरिंदर चड्ढा का अनुमान है कि सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड ‘बॉयहुड’ को मिलेगा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार जूलियान मूरे को फिल्म ‘स्टिल अलाइस’ और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिशेल कीटोन को फिल्म ‘बर्डमैन’ के लिए मिलेगा।

फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड ‘बर्डमैन’ को मिलेगा, इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए ऐलेजेंड्रो गोंजालेज इनारित्तु और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिशेल कीटोन को मिलेगा।

अभिनेता कुनाल देशमुख का अनुमान है कि सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अकादमी अवार्ड ‘बर्डमैन’, ‘बॉयहुड’ को मिलेगा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए ऐलेजेंड्रो गोंजालेज इनारित्तु को और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऐडी रेडमायने और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जूलियान मूरे को फिल्म ‘स्टिल अलाइस’ के लिए पुरस्कार दिया जाएगा है।

फिल्म आलोचक राजीव मसंद के मुताबिक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड ‘बर्डमैन’ को मिलेगा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड रिचर्ड लिंकाल्टर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड ऐडी रेडमायने और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जूनियान मूरे को चुना जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493