प्यार और कुत्ते से भर जाएगा जीवन का खालीपन : जेनेलिया

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कहा है कि आपको अपनी जिंदगी में खाली जगह भरने के लिए केवल प्यार और एक कुत्ते की जरूरत होती है।

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कहा है कि आपको अपनी जिंदगी में खाली जगह भरने के लिए केवल प्यार और एक कुत्ते की जरूरत होती है।

जेनेलिया ने रविवार को ट्वीट किया, “आपको केवल प्यार और कुत्ते की जरूरत है और आपकी जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी। जन्मदिन की बधाई फ्लैश.. तुम मेरी हंसी का कारण हो।”

अभिनेत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने पालतू कुत्ते के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

जेनेलिया ने अभिनेता रितेश देखमुख से शादी की है। पिछले साल ही बॉलीवुड की इस जोड़ी से एक बच्चे रियान जन्म लिया है।

रितेश और जेनेलिया 2003 से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे और 2012 में दोनों ने एक-दूसरे के वैवाहिक संबंध में बंध गए। ‘तुझे मेरी कसम’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसे फिल्मों में एक साथ दिख चुकी इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सुंदर जोड़ी के रूप में जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493