बहुत विनम्र व्यक्ति हैं केजरीवाल : मीका

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने यहां रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चाय पर मुलाकात की। बाहर निकलने के बाद मीका ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत ही विनम्र और साधारण इंसान हैं।

मीका ने ट्विटर पर भी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

मीका ने ट्वीट किया, “मैं अत्यंत विनम्र आम आदमी केजरीवाल से मिला। वह बहुत साधारण व्यक्ति हैं और हां, हमारे मुख्यमंत्री भी।”

मीका ने केजरीवाल से मुलाकात की अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की और चाय के लिए केजरीवाल को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं। केजरीवाल और सुनीता भाभी (केजरीवाल की पत्नी) कितने विनम्र और साधारण लोग हैं। चाय के लिए बहुत धन्यवाद।”

37 वर्षीय गायक मीका ने आप नेता डॉ.कुमार विश्वास से भी मुलाकात की।

उन्होंने लिखा, “सबसे अच्छे दोस्त, सबसे अच्छे व्यक्ति और सबसे अच्छे कवि कुमार विश्वास से भी मिला। भाई मैं गाने का इंतजार कर रहा हूं।”

मीका ‘तू मेरे अगल बगल है’, ‘पुंगी’ और ‘साजना’ जैसे कई सफल हिदी गाने गा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493